विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने ओआरएफ की बैठक में वर्चुअल रूप से लिया हिस्सा, नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार और विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति को बताया जरूरी

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में ऊर्जा क्षेत्र की अहम भूमिका है। प्रदेश सरकार स्वच्छ, सतत और किफायती ऊर्जा व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने, बिजली आपूर्ति को विश्वसनीय बनाने और आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया जा रहा है।

मंत्री ए.के. शर्मा बुधवार को ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) की ओर से आयोजित बैठक में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। बैठक में स्वच्छ ऊर्जा, विद्युत ग्रिड के आधुनिकीकरण, किफायती बिजली आपूर्ति और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ठोस कदम उठाने होंगे। सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन देने, ऊर्जा संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और विद्युत वितरण व्यवस्था को मजबूत बनाने से प्रदेश में आधुनिक ऊर्जा तंत्र विकसित किया जा सकता है।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्यार और शादी; तीन बच्चों के पिता की दूसरी शादी पर पहली पत्नी ने सरेआम उठाई चप्पल Read More इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्यार और शादी; तीन बच्चों के पिता की दूसरी शादी पर पहली पत्नी ने सरेआम उठाई चप्पल

उन्होंने कहा कि ऊर्जा संक्रमण को प्रभावी बनाने के लिए राज्यों के बीच समन्वय, अनुभवों का आदान-प्रदान और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप नीतियां तैयार करना जरूरी है। उत्तर प्रदेश स्वच्छ, सतत और किफायती ऊर्जा व्यवस्था के विकास के माध्यम से विकसित भारत-2047 के राष्ट्रीय लक्ष्य में योगदान देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

रात 10 बजे के बाद रक्त की बूंदों से होगी फाइलेरिया के परजीवी की तलाश, सारण के 20 प्रखंडों में नाइट ब्लड सर्वे Read More रात 10 बजे के बाद रक्त की बूंदों से होगी फाइलेरिया के परजीवी की तलाश, सारण के 20 प्रखंडों में नाइट ब्लड सर्वे

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें