नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
तेज रफ्तार वाहनों पर कानपुर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 187 वाहनों के काटे चालान
राष्ट्रीय राजमार्गों पर इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात, ओवरस्पीडिंग के खिलाफ चलाया गया विशेष अभियान
कानपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कानपुर नगर यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इसके तहत 4 नवंबर 2026 को शहर के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर ओवरस्पीडिंग करने वाले कुल 187 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 88 वाहनों का ओवरस्पीडिंग में चालान किया गया। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर 77 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हुई। इनमें छह ट्रक, 16 बसें तथा 55 चार पहिया और दोपहिया वाहन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज गति से वाहन चलाने वाले 22 वाहनों का चालान किया गया।
पुलिस के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर दो, राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर दो तथा गंगा बैराज पर एक इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गई है। इनके माध्यम से निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों की निगरानी कर कार्रवाई की जा रही है।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं। रॉन्ग साइड वाहन चलाने से बचें तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। इसके अलावा ओवरटेक हमेशा दाहिनी ओर से करें, यातायात संकेतों का पालन करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं।
यातायात पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। नियमों का पालन करके न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की जिंदगी भी सुरक्षित रखी जा सकती है।
Agra Lucknow Expressway kanpur news uttar pradesh news kanpur latest news Road safety awareness traffic rules Highway safety Traffic Violation Kanpur Traffic Police traffic enforcement UP Traffic Police Road Safety Campaign Drunk Driving Prevention traffic police action Road Accident Prevention #SwatantraPrabhat Highway Traffic Monitoring Helmet Safety Interceptor Vehicle Seat Belt Awareness Overspeeding Challan 187 Vehicles Challaned NH 34 Traffic News NH 19 Traffic News Speed Limit Violation


Comments