राजधानी लखनऊ के पुराने हाईकोर्ट परिसर (कैसरबाग) में 1 नवम्बर को आयोजित होगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर

जिला जज मलखान सिंह के निर्देशन में एक ही छत के नीचे मिलेगा निःशुल्क कानूनी परामर्श और जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (छ।स्ै।), नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आगामी 01 नवम्बर 2026 को उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में प्रदेशव्यापी ’मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में जनपद लखनऊ में माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ श्री मलखान सिंह के कुशल निर्देशन में पुराना हाईकोर्ट, कैसरबाग (गेट नंम्बर-5) पर भव्य एवं वृहद शिविर का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के सचिव श्री कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वृहद शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े निर्बल, निर्धन, वंचित, दिव्यांगजन, बच्चों, महिलाओं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को विधिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ एक ही मंच के नीचे उपलब्ध कराना है। शिविर में जरूरतमंद नागरिकों को निःशुल्क कानूनी सहायता, विधिक परामर्श तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित संपूर्ण जानकारी सुलभ कराई जाएगी।

प्रमुख सरकारी विभागों के लगेंगे स्टॉल, मौके पर मिलेगा योजनाओं का लाभरू प्राधिकरण सचिव ने बताया कि इस वृहद विधिक एवं सेवा शिविर में शासन के विभिन्न महत्वपूर्ण विभाग पूरी सक्रियता के साथ प्रतिभाग करेंगे। शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल और हेल्प-डेस्क स्थापित किए जाएंगे, जहां पात्र लाभार्थियों के आवेदन लेकर उन्हें मौके पर ही लाभान्वित करने की कार्यवाही पूरी की जाएगी। इस शिविर में कल्याण एवं सशक्तिकरण विभाग के तहत समाज कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और महिला एवं बाल कल्याण विभाग, विकास एवं रोजगार के तहत जिला ग्राम्य विकास/खंड विकास, कौशल विकास एवं उद्योग विभाग, नगर पालिका परिषद एवं डूडा, श्रम एवं सुरक्षा के तहत श्रम कल्याण विभाग (विशेष रूप से बंधुआ मजदूरी उन्मूलन) तथा पुलिस विभाग (मानव तस्करी रोधी इकाई/एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) भाग लेंगे।

इसके साथ ही, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के तहत बेसिक, माध्यमिक, उच्च एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, कृषि व संबद्ध क्षेत्र के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, मत्स्य पालन विभाग तथा केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पादप संस्थान, और वित्तीय एवं अन्य सेवाएं के तहत राजस्व, परिवहन, आवास एवं नगर विकास, खाद्य सुरक्षा एवं रसद विभाग, विभिन्न बैंक व वित्तीय संस्थाएं (नाबार्ड सहित बीमा योजनाएं) तथा प्रमुख स्वयंसेवी संस्थाएं (एनजीओ) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी।

टाइगर श्रॉफ की नई तस्वीरों पर सवाल, हमले के दो दिन बाद चोट के निशान नहीं दिखने पर सोशल मीडिया पर चर्चा Read More टाइगर श्रॉफ की नई तस्वीरों पर सवाल, हमले के दो दिन बाद चोट के निशान नहीं दिखने पर सोशल मीडिया पर चर्चा

सचिव श्री कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने जनपद लखनऊ के समस्त पात्र नागरिकों, श्रमिकों, महिलाओं और जरूरतमंदों से भावुक अपील की है कि वे आगामी 01 नवम्बर 2026 को पुराना हाईकोर्ट कैसरबाग (गेट नंम्बर-5) पर आयोजित होने वाले इस वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं और विधिक सेवाओं का लाभ उठाएं, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग तक सुलभ न्याय और जनकल्याण की पहुंच सुनिश्चित हो सके।

Honey Singh और Bohemia की दोस्ती ने जीता दिल, रैपर ने सिंगर को बताया भाई Read More Honey Singh और Bohemia की दोस्ती ने जीता दिल, रैपर ने सिंगर को बताया भाई

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें