सरकारी अस्पतालों को बेडशीट, पिलो कवर और गॉज-बैंडेज उपलब्ध कराएंगे हथकरघा निगम व यूपिका

मंत्री राकेश सचान ने समयबद्ध आपूर्ति के दिए निर्देश, खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की तैयारी

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में बेडशीट, तकिया कवर और गॉज-बैंडेज की आपूर्ति अब उत्तर प्रदेश राज्य हथकरघा निगम और यूपिका के माध्यम से किए जाने की तैयारी है। इस संबंध में बुधवार को विधान भवन में खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान की अध्यक्षता में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा हथकरघा विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई।

बैठक में मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप स्थानीय बुनकरों और बुनकर सहकारी समितियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए यह पहल की जा रही है। इससे बुनकरों को रोजगार और आय के अवसर मिलने के साथ सरकारी अस्पतालों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे।

मानकों के अनुसार तैयार होंगे नमूने

मंत्री राकेश सचान ने स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों के मानक और नमूने तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य हथकरघा निगम निर्धारित मानकों के अनुरूप नए नमूने तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपे, ताकि आपूर्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिए 3 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन Read More अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिए 3 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

सरकारी अस्पतालों को बेडशीट, पिलो कवर और गॉज-बैंडेज उपलब्ध कराएंगे हथकरघा निगम व यूपिका

5 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, पाठ्यक्रम समय से पूरा कराने के निर्देश Read More 5 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, पाठ्यक्रम समय से पूरा कराने के निर्देश

उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों को यूपिका तथा यूपी हैंडलूम्स के साथ आपूर्ति संबंधी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और समझौता ज्ञापन (एमओयू) को जल्द अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। साथ ही सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जेम) पोर्टल पर निर्धारित नियमों के तहत खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाने पर जोर दिया।

गोमती नदी में छोड़ी गईं 50 हजार मछली अंगुलिकाएं, जलीय जैव-विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा Read More गोमती नदी में छोड़ी गईं 50 हजार मछली अंगुलिकाएं, जलीय जैव-विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

बैठक में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर सहित राज्य हथकरघा निगम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सालयों के प्रतिनिधि और तकनीकी विशेषज्ञ मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें