दीपावली पर सड़कों पर आतिशबाजी और तेज आवाज में डीजे बनाने पर रोक

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
 ब्यूरो प्रयागराज ।
 
दयाशंकर त्रिपाठी 
 
 
 दीपावली पर सड़कों पर आतिशबाजी और तेज आवाज में डीजे बनाने पर रोक रहेगी और इसका सख्ती से पालन होगा। पटाखों की दुकानों के साथ उनके भंडारण स्थलों की भी जांच होगी। त्योहार पर बाजार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को यातायात दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए है
 
।पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने पुलिस लाइन सभागार में बैठक कर त्योहार में सुरक्षा व कानून व्यवस्था की तैयारियों के अलावा अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं और जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने सार्वजनिक रास्तों पर आतिशबाजी से हादसों और जाम की आशंका को देखते हुए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।
 
उन्होंने थानों और पुलिस कार्यालयों में फरियादियों के साथ शालीनता से पेश आने और शिकायतों का तय समय में निस्तारण करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण और लंबित मामलों की विवेचना के लिए 60 और 90 दिन की समय-सीमा का पालन करें। साइबर हेल्प डेस्क को सक्रिय रखने और पीड़ितों को समय से मदद उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें