नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
प्रयागराज में सरकारी नौकरी के नाम पर 40 लाख की ठगी का आरोप, बुजुर्ग ने दंपती के खिलाफ दर्ज कराई FIR
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज ।
दयाशंकर त्रिपाठी
। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक बुजुर्ग से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लखनऊ में रहने वाले एक दंपती ने सरकारी विभागों में ऊंची पहुंच और अधिकारियों से जान-पहचान का हवाला देकर बुजुर्ग के बेटे को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके बदले 40 लाख रुपये की मांग की गई।
पीड़ित प्रेम चंद्र सिन्हा, जो करेलाबाग के बैंक रोड के निवासी बताए गए हैं, का आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे की नौकरी लगवाने के लिए दंपती को अलग-अलग माध्यमों से कुल 25.45 लाख रुपये दिए। इसमें यूपीआई, चेक, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और नकद भुगतान शामिल था। इसके अलावा पांच लाख और दस लाख रुपये के दो चेक एडवांस में दिए जाने का भी आरोप है।
मेस में खाना खाने के बहाने बढ़ाई नजदीकी
पीड़ित के मुताबिक, उनका बेटा राघवेंद्र प्रसाद सिन्हा सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए लखनऊ में रहता था। इस दौरान आरोपी दंपती ने मेस में खाना खाने के बहाने उनसे संपर्क बढ़ाया। धीरे-धीरे परिवार से जान-पहचान बढ़ी और सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया जाने लगा। आरोप है कि दंपती ने कई लोगों की सरकारी नौकरी लगवाने का दावा भी किया।
नौकरी नहीं लगी तो पैसे मांगने पर धमकी का आरोप
पीड़ित का कहना है कि रुपये देने के बावजूद उनके बेटे की नौकरी नहीं लगी। काफी समय बीतने के बाद जब उन्होंने अपनी रकम ब्याज सहित वापस मांगी, तो आरोपियों ने कथित तौर पर टालमटोल शुरू कर दी और संपर्क कम कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि रुपये वापस मांगने पर उन्हें और उनके बेटे को फर्जी मुकदमों में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू
मामले में पुलिस आयुक्त के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। कर्नलगंज थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, जांच में यह पता लगाया जाएगा कि नौकरी दिलाने के नाम पर कितने लोगों से रकम ली गई और कथित ठगी में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।
prayagraj news UP police news prayagraj crime news uttar pradesh crime news prayagraj latest news police FIR job scam police investigation Crime Investigation breaking crime news financial fraud Criminal Case UPI Fraud Case government job scam India Online Payment Fraud #SwatantraPrabhat Cheating Case Government Job Fraud 25.45 Lakh Fraud Employment Fraud Case Karnalganj Police Lucknow Couple Fraud Fake Government Job Promise Senior Citizen Fraud Job Placement Fraud


Comments