जेवर एयरपोर्ट के पास विकसित होगी ‘सिंगापुर सिटी’, निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

मंत्री नन्दी ने सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से की चर्चा, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, एआई और ग्रीन एनर्जी में सहयोग पर जोर

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय निवेश और औद्योगिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित ‘सिंगापुर सिटी’ और हाईटेक इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। बुधवार को वित्त एवं औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने होटल ताज पैलेस में सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर निवेश और औद्योगिक सहयोग के विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स, हरित ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण, पर्यटन, आतिथ्य और अपशिष्ट प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा हुई। प्रस्तावित ‘सिंगापुर सिटी’ को सिंगापुर की कंपनियों के लिए कारोबार स्थापित करने और निवेश विस्तार का केंद्र बनाने की परिकल्पना पर भी मंथन किया गया।

जेवर क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर जोर

मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी, औद्योगिक आधारभूत ढांचे, कुशल मानव संसाधन और निवेश-अनुकूल नीतियों से प्रदेश में निवेश के नए अवसर बन रहे हैं।

VB-G RAM G योजना की डीडीसी ने की समीक्षा, लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजन में तेजी लाने का निर्देश Read More VB-G RAM G योजना की डीडीसी ने की समीक्षा, लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजन में तेजी लाने का निर्देश

उन्होंने कहा कि सिंगापुर की तकनीकी विशेषज्ञता और उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता का समन्वय दोनों पक्षों के लिए उपयोगी हो सकता है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र में आधुनिक उद्योगों, लॉजिस्टिक्स सुविधाओं और विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचे की व्यापक संभावनाएं हैं।

बार एसोसिएशन सितारगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली गोपनीयता की शपथ Read More बार एसोसिएशन सितारगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली गोपनीयता की शपथ

मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, हरित ऊर्जा और आधुनिक लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में निवेश से औद्योगिक गतिविधियों को गति मिल सकती है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और प्रदेश की औद्योगिक पहचान को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Ultraviolette X-47 Venom लॉन्च: क्रूज कंट्रोल और 343 किमी की रेंज, जानें कीमत और फीचर्स Read More Ultraviolette X-47 Venom लॉन्च: क्रूज कंट्रोल और 343 किमी की रेंज, जानें कीमत और फीचर्स

बैठक में सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के चेयरमैन मार्क ली, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कोक पिंग सून, एसबीएफ इंडिया बिजनेस कमेटी के चेयरमैन प्रसून मुखर्जी, यूनिवर्सल सक्सेस एंटरप्राइजेज के प्रबंध निदेशक प्रशांत मुखर्जी, आईएचसीएल (टाटा समूह) के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ पुनीत छतवाल और एग्रीकैप इंटरनेशनल के सीईओ विशाल विजय सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें