करवाचौथ को लेकर नैनी के बाजारों में बढ़ी रौनक

करवाचौथ पर्व को लेकर नैनी क्षेत्र के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बुधवार सुबह से ही बाजारों में महिलाओं की आवाजाही शुरू हो गई। दिन चढ़ने के साथ ही खरीदारी करने वालों की भीड़ बढ़ती गई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
नैनी, प्रयागराज।
 
 करवाचौथ पर्व को लेकर नैनी क्षेत्र के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बुधवार सुबह से ही बाजारों में महिलाओं की आवाजाही शुरू हो गई। दिन चढ़ने के साथ ही खरीदारी करने वालों की भीड़ बढ़ती गई।सुहागिन महिलाओं ने करवाचौथ व्रत की तैयारियों के लिए चूड़ियां, साड़ियां, शृंगार का सामान,आभूषण और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की।
 
करवाचौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। पर्व को लेकर महिलाएं कई दिन पहले से ही तैयारियों में जुट जाती हैं।
 
बुधवार को बाजारों में खरीदारी के दौरान इसी उत्साह की झलक देखने को मिली।नैनी के प्रमुख बाजारों और आसपास के क्षेत्रों में चूड़ी, कपड़े, शृंगार प्रसाधन तथा पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। महिलाओं ने अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी की। करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों में भी उत्साह देखने को मिला।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें