राजनीति
जीबी पंत अस्पताल में महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव मनाया
निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए, मरीजों के लिए भंडारा आयोजित
नई दिल्ली। जीबी पंत अस्पताल परिसर में मंगलवार को भगवान महर्षि वाल्मीकि का प्रकटोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल कर्मचारी परिवार, कर्मचारी यूनियन और एससी/एसटी/ओबीसी एवं अल्पसंख्यक एसोसिएशन (पंजीकरण संख्या 3103) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के सामने आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अस्पताल की निदेशक डॉ. पूजा सखूजा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचार सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश देते हैं। उनका जीवन कर्म और समर्पण की प्रेरणा देता है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर मरीजों की बेहतर सेवा की जा सकती है।भंडारे में मरीजों और तीमारदारों ने ग्रहण किया प्रसादकार्यक्रम में अस्पताल के विभिन्न विभागों के प्रमुख, वरिष्ठ चिकित्सक, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
इस अवसर पर कर्मचारी यूनियन की ओर से मरीजों, उनके तीमारदारों और कर्मचारियों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।यूनियन पदाधिकारी किशोर राणा, नरेश, नितिन चौधरी, दीपा अरोड़ा, रामप्रवेश राय, विजेंद्र चंदेलिया, राजेंद्र और राहुल चौहान ने भंडारा वितरण में सहयोग किया। आयोजकों ने अस्पताल प्रशासन और अधिकारियों के सहयोग के लिए आभार जताया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
#भंडारा #HindiNews #SwatantraPrabhat #भारतीयसंस्कृति #DelhiNews #LatestNews #स्वास्थ्यसमाचार #HospitalNews #सामाजिकसमरसता #नईदिल्लीसमाचार #सामाजिकएकता #दलितसमाज #महर्षिवाल्मिकी #MaharishiValmiki #ValmikiJayanti #GBPantHospital #जीबीपंतअस्पताल #वाल्मिकीप्रकटोत्सव #मानवताकासंदेश #धार्मिकसमारोह #सेवाभाव #अस्पतालकर्मचारी #कर्मचारीयूनियन #डॉपूजासखूजा #डॉधर्मेंद्रगुप्ता


Comments