शिक्षक एमएलसी चुनाव नतीजे भाजपा सरकार के नीतियों के खिलाफ शिक्षित वर्ग का  जनादेश है : माता प्रसाद पाण्डेय

उत्तर प्रदेश विधान परिषद (स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र) की 11 सीटों पर संपन्न हुए द्विवार्षिक चुनाव के नतीजे भाजपा सरकार की जनविरोधी तथा पी०डी०ए० विरोधी नीतियों के खिलाफ शिक्षित वर्ग का खुला जनादेश है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
सिद्धार्थनगर ।
 
उत्तर प्रदेश विधान परिषद (स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र) की 11 सीटों पर संपन्न हुए द्विवार्षिक चुनाव के नतीजे भाजपा सरकार की जनविरोधी तथा पी०डी०ए० विरोधी नीतियों के खिलाफ शिक्षित वर्ग का खुला जनादेश है।
 
 
 वाराणसी, लखनऊ और आगरा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी की जीत ने यह संदेश दिया है कि जनता अब बदलाव चाहती है। उत्तर प्रदेश की पांच विधान परिषद सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिलेश यादव की नीतियों एवं नेतृत्व की जीत है। आगामी दिनों में इसी आधार पर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बनायेगी।
 
 
उक्त जानकारी नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने जारी प्रेस विज्ञप्ति कहा मैं सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को बधाई देता हूँ और उत्तर प्रदेश के जागरूक मतदाताओं, स्नातकों तथा शिक्षक साथियों के प्रति आभार व्यक्त की है ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें