नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
कानपुर में अधिवक्ता की हत्या पर भड़के वकील, सोनभद्र में किया विरोध-प्रदर्शन
राज्यपाल को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की उठाई मांग
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सोनभद्र। कानपुर के कालपी तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार एडवोकेट की हत्या के विरोध में मंगलवार को सोनभद्र के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कोर्ट एवं तहसील परिसर में जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी चर्चित गौड़ को सौंपा।
सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी के संचालन में अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में मृतक अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश में तत्काल एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
अधिवक्ताओं ने कहा कि आए दिन वकीलों के साथ हो रही घटनाओं से अधिवक्ता समाज में आक्रोश है। इस मौके पर गोविन्द प्रसाद मिश्र, राकेश शरण मिश्र, ओम प्रकाश त्रिपाठी, रमेश प्रसाद चौबे, आनंद मिश्र, राजीव सिंह गौतम, अखिलेश पाण्डेय, विनोद शुक्ला, प्रभात मिश्र, अरुण सिंघल, पवन मिश्रा, मनोज मिश्रा, आशुतोष दुबे, गीता गौर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।


Comments