नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
अमिला माता मंदिर परिसर में लगाई गईं पांच सोलर स्ट्रीट लाइटें, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा
ग्रीनको UP01 PSP परियोजना ने CSR के तहत कराया कार्य, सोलर पंप सहित अन्य विकास कार्य भी प्रस्तावित
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र, 03 नवम्बर। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में ग्रीनको UP01 PSP परियोजना की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत अमिला माता मंदिर परिसर में पांच सोलर स्ट्रीट लाइटें स्थापित कराई गई हैं।
इससे मंदिर परिसर में रात्रि के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध होगी और श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। साथ ही सौर ऊर्जा के माध्यम से स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा।
जिला प्रशासन ने ग्रीनको UP01 PSP परियोजना की इस जनहितकारी पहल की सराहना की है। परियोजना की ओर से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए सोलर पंप सहित अन्य विकास कार्य भी प्रस्तावित किए गए हैं।
Read More पथिक लेयर्स फोरम ने भव्य स्वागत समारोह में गुर्जर समाज की प्रमुख हस्तियों को किया सम्मानित परियोजना प्रबंधन ने जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए भविष्य में भी सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।


Comments