पथिक लेयर्स फोरम ने भव्य स्वागत समारोह में गुर्जर समाज की प्रमुख हस्तियों को किया सम्मानित 

Abhinav Shukla Picture
Published On

नई दिल्ली। पथिक लेयर्स फोरम के वरिष्ठ अधिवक्ता इंदर सिंह बिधूड़ी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल चौहान के कुशल नेतृत्व में एक दशक से अधिक समय से विभिन्न क्षेत्रों में गुर्जर समाज द्वारा शानदार उपलब्धियों के लिए न सिर्फ उन्हें सम्मानित किया जा रहा आ है,बल्कि समाज के प्रतिभावान युवाओं को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित भी किया रहा है।पथिक लेयर्स फोरम गुर्जर समाज के सामाजिक,आर्थिक,शैक्षणिक,राजनीतिक भागीदारी के लिए हमेशा संघर्षशील रहा है। 
 
एक नवम्बर को संस्था की ओर से कॉन्फ्रेंस हॉल लॉयर्स चैंबर ब्लॉक सकेत कोर्ट में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इसकी जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता हरीचंद जाखड़ ने बताया कि इस सम्मान समारोह में पूरे देश से गुर्जर समाज के प्रतिष्ठालब्ध एवं नामचीन हस्तियों ने भाग लिया।
 
इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के सीनियर एडवोकेट सुखपाल सिंह,बार काउंसिल आफ मध्य प्रदेश के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक सिंह,बार काउंसिल आफ पंजाब एंड हरियाणा के सीनियर एडवोकेट करमजीत चौधरी,बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के वरिष्ठ अधिवक्ता राजपाल कसाना,बार काउंसिल आफ दिल्ली की अधिवक्ता अनुप्रिया नागर,बार काउंसिल आफ राजस्थान के वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज चेची तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता शाह मोहम्मद गुर्जर, अधिवक्ता विक्रांत राणा, अधिवक्ता जतन सिंह,अधिवक्ता जगदेव सिंह ( वरिष्ठ अधिवक्ता मान्यता प्राप्त ) ने सम्मान समारोह में शिरकत की।गुर्जर समाज के गणमान्य अधिवक्ताओं में अधिवक्ता करनैल सिंह, अधिवक्ता हरीश तंवर, अधिवक्ता वीरेंद्र कसाना, अधिवक्ता अनिल बसोया, अधिवक्ता धीर सिंह कसाना, अधिवक्ता प्रदीप नागर,अधिवक्ता हिमांशु खारी,अधिवक्ता कपिल तंवर,अधिवक्ता अजय तंवर, अधिवक्ता सतीश बिधूड़ी, अधिवक्ता ईश्वर सिंह बिधूड़ी, अधिवक्ता यश चौधरी,अधिवक्ता राहुल चौधरी,अधिवक्ता साहिल चौधरी,अधिवक्ता हरीश तंवर, अधिवक्ता प्रशांत चौधरी, अधिवक्ता निर्देश बिधूड़ी ने भाग लिया।एडवोकेट हरीचंद जाखड़ ने बताया कि सभी ख्याति प्राप्त अधिवक्ताओं को शॉल एवं शील्ड प्रदान कर उन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता यू के चौधरी ने किया।सभी उपस्थित अधिवक्ताओं ने पथिक लेयर्स फोरम के संचालक इंदर सिंह बिधूड़ी एवं अनिल चौहान का समाज के प्रति उनकी निःस्वार्थ सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें