डीप बोरिंग पर 50%, उथले नलकूप पर 90% तक अनुदान

सोनभद्र में 773 किसानों को सिंचाई सुविधा देने का लक्ष्य

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र। योगी सरकार मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत किसानों को निजी सिंचाई संसाधन विकसित करने के लिए अनुदान दे रही है। योजना के तहत डीप बोरिंग पर 50 प्रतिशत तक और उथले नलकूप की स्थापना पर किसानों की श्रेणी के अनुसार 50 से 90 प्रतिशत तक सब्सिडी देने का प्रावधान है।

लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता एमआर मौर्या ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 में सोनभद्र के लिए 85 डीप बोरिंग और 688 उथले नलकूप स्थापित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस तरह कुल 773 किसानों को योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य है।

योजना का उद्देश्य किसानों को सिंचाई के स्थायी संसाधन उपलब्ध कराकर मानसून पर निर्भरता कम करना और कृषि उत्पादन बढ़ाना है। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से किसानों को समय पर फसलों की सिंचाई करने और एक से अधिक फसल लेने में मदद मिलेगी।

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह। Read More उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें