दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेंगे दो निःशुल्क गैस सिलेंडर, सोनभद्र के 2.54 लाख परिवार होंगे लाभान्वित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सब्सिडी वितरण का किया शुभारंभ, डीपीआरसी सेंटर में हुआ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र। दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो निःशुल्क एलपीजी गैस सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराने की योजना का शुभारंभ किया। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सोनभद्र के डीपीआरसी सेंटर में किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।

IMG-20261103-WA0147

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख चोपन लीला गोंड़, ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, नगर पंचायत अध्यक्ष पिपरी दिग्विजय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता और एआरओ पृथ्वीराज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

काशी नरेश विश्वविद्यालय के विकास की बनेगी कार्ययोजना, लैब-स्मार्ट क्लास और छात्रावास होंगे आधुनिक Read More काशी नरेश विश्वविद्यालय के विकास की बनेगी कार्ययोजना, लैब-स्मार्ट क्लास और छात्रावास होंगे आधुनिक

आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कहा कि उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ रसोई ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है। दीपावली पर दो निःशुल्क सिलेंडर रिफिल की सुविधा से लाभार्थी परिवारों को राहत मिलेगी।

मिशन शक्ति अभियान के तहत किया जागरूक Read More मिशन शक्ति अभियान के तहत किया जागरूक

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि सोनभद्र में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 2,54,745 लाभार्थी परिवार पंजीकृत हैं। सभी पात्र परिवारों को दो गैस सिलेंडर रिफिल का लाभ मिलेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और गैस एजेंसियों को योजना का लाभ पारदर्शी एवं सुचारु ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए।

त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने की पीस कमेटी की बैठक Read More त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने की पीस कमेटी की बैठक

प्रदेश में इस योजना से 1.89 करोड़ से अधिक उज्ज्वला लाभार्थी परिवार लाभान्वित होंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने लगभग 1,500 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई है। प्रत्येक सिलेंडर रिफिल पर कुल 1,026 रुपये की सब्सिडी निर्धारित की गई है, जिसमें राज्य सरकार का अंश 659.33 रुपये और केंद्र सरकार का अंश 366.67 रुपये है। योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराकर पारंपरिक ईंधन से होने वाले धुएं और प्रदूषण से राहत दिलाना है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें