कानपुर, सागर हाइवे पर बिधनू से लेकर बिनगवा तक करीब 06 किमी लंबा जाम
स्वतन्त्र प्रभात संबाद दाता
कानपुर ग्रामीण।
कानपुर, सागर हाइवे पर बिधनू में यातायात माह के दूसरे दिन यानि सोमवार दोपहर कानपुर सागर हाइवे पर यातायात व्यवस्था बेपटरी नजर आईं, बिधनू से बिनगवा तक करीब 6 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लगने से वाहन सवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा,, हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई,,
दोपहिया, चार पहिया और भारी वाहन रेंगते नजर आए,,जाम में फंसे राहगीरों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा,, सोमवार दोपहर कानपुर सागर हाइवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ ही यातायात बाधित हो गया,, देखते ही देखते बिधनू से बिनगवा के बीच दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई,,जाम में फंसे वाहन चालक काफ़ी देर तक निकलने का इंतजार करते रहे,, कुछ वाहन चालक वैकल्पिक रास्ते की तलाश में भटकते नजर आए,, नौकरी पेशा लोगों और जरूरी काम से निकले राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी,,जाम की सूचना पर बिधनू पुलिस मौके पर पहुंची,, पुलिस कर्मियों ने सड़क पर उतर कर यातायात व्यवस्था संभाली, वाहनों को एक एक करके निकलवाने और सड़क पर फंसे वाहनों को व्यवस्थित करने में पुलिस को कडी मशक्कत करनी पड़ी,, इसके बाद धीरे-धीरे वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका,, घाटमपुर एसीपी कृष्ण कांत यादव ने बताया कि हाइवे पर आडे तिरछे वाहन खड़े होने की बजह से जाम के हालात बन जाते हैं रमईपुर चौराहे से दोनों सड़कों पर वाहनों को रोक कर चलवाया जाता है, जिसके चलते जाम लग जाता है,, पुलिस कर्मियों ने यातायात बहाल कराया।
#पुलिस_प्रशासन #SwatantraPrabhat #KanpurNews #UttarPradeshNews #TrafficManagement #TrafficPolice #TrafficJam #घाटमपुर #GhatampurNews #RoadTraffic #KanpurSagarHighway \#कानपुर #यातायात_व्यवस्था #बिधनू #कानपुर_ग्रामीण #कानपुर_सागर_हाईवे #भीषण_जाम #यातायात_माह #बिनगवां #रमईपुर_चौराहा #बिधनू\_पुलिस #ट्रैफिक_जाम #वाहन_चालक #सड़क_यातायात #BidhnuNews


Comments