फीचर्ड
राजनीति
भारत
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
देववाणी परोपकार मिशन हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित 12वीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरित किया गया
सितारगंज। देववाणी परोपकार मिशन हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित 12वीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरित किया गया। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से सभी मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार, शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
मिशन के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक ईश्वर सुयाल ने बताया कि 24 अक्तूबर को शक्तिफार्म, सितारगंज, खटीमा, नानकमत्ता सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें करीब 6500 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में जिले में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 5100, 2100 और 1100 रुपये की नकद धनराशि के साथ शील्ड एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिए गए। प्रत्येक विद्यालय से तीन विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता में सरस्वती पब्लिक स्कूल खटीमा के कक्षा सात के गौरव वर्मा को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मिला। जगदीश राणा इंटर कॉलेज खटीमा की वैष्णवी राणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठ की वेदिका सामंत और सरस्वती पब्लिक स्कूल खटीमा की कक्षा सात की किम बिष्ट को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा शहीद हरकिशन विद्यालय की ज्योत्सना, जीजीआईसी शक्तिफार्म की सुषमा मंडल और ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल शक्तिफार्म के आंसर राय सहित अन्य विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। कार्यक्रम में मुकेश चंद्र, देवेंद्र भवाली, उमा बिष्ट, शिखा यादव, लता प्रसाद, सुमित सिंह, अर्जुन सिंह सहित प्रतियोगिता में सफल रहे विद्यार्थी और अन्य उपस्थित रहे।
swatantra prabhat education news uttarakhand news General Knowledge Competition Student Award Ceremony Academic Competition Meritorious Students School Students Educational Activities Sitarganj News Cash Prize Distribution Nanakmatta News Devvani Paropkar Mission Scholarship Awards Gyan Competition 2026 Uttarakhand Pollution Control Board Ishwar Suyal Students Achievement Student Talent Khatima News Shaktipharam News Gaurav Verma Vaishnavi Rana Vedika Samant Kim Bisht


Comments