विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर रखे विचार

प्रिया यादव प्रथम, शिवम पांडेय द्वितीय और दिव्यांश सिंह तृतीय स्थान पर रहे ।

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र, 02 नवम्बर। मेरा युवा भारत, सोनभद्र के तत्वावधान में सोमवार को राबर्ट्सगंज स्थित सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

लोकसभा सत्र के रूप में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने संसदीय कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप सदन में अपनी भूमिका निभाई। लोकसभा अध्यक्ष अनमोल सोनी ने सदन की कार्यवाही का संचालन किया।

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी अनुष्का पांडेय एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सचिन चौधरी ने युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

अस्पताल से डिस्चार्ज होकर आश्रम लौटे पैड़ा वाले बाबा Read More अस्पताल से डिस्चार्ज होकर आश्रम लौटे पैड़ा वाले बाबा

प्रतियोगिता में प्रिया यादव ने प्रथम, शिवम पांडेय ने द्वितीय और दिव्यांश सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेता उत्तर प्रदेश विधानसभा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद में सोनभद्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, आयोजक एवं बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे।

मंच कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन Read More मंच कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें