घाटमपुर में नवविवाहिता ने घर के अंदर फंदे से लटक कर दी जान

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतन्त्र प्रभात संबाद दाता
 
कानपुर ग्रामीण।
 
कानपुर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना सजेती क्षेत्र अंतर्गत कल्याण पुर गांव में रविवार को नव विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी,, घटना के समय महिला अपने पति और सास के साथ खेत में बाजरा काटने गई थी,,खेत से वह अकेले घर लौट आई,, जबकि पति और सास करीब एक घंटे बाद घर पहुंचे,, अंदर नवविवाहिता का शव छत के कुंडे में चुनरी के सहारे फंदे पर लटका मिला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुला कर साक्ष्य जुटाए हैं,,
 
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी,,, पुलिस के अनुसार म्रतका की पहचान रोशनी 24 पत्नी चतुर निषाद,के रूप में हुई है,,वह मूल रूप से कल्याण पुर गांव की रहने वाली थी,,उसकी शादी 23 अप्रैल 2026 को बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र गचपुरा गांव निवासी चतुर निषाद के साथ हुई थी,,
 
पुलिस के मुताबिक घटना के दिन सुबह पति चतुर निषाद, रोशनी,सास फूलमती तीनों खेत पर बाजरा काटने गए थे दोपहर बाद रोशनी खेत से अकेले घर लौट आई करीब एक घंटे बाद पति और सास भी खेत से काम निपटा कर घर लौट आए,घर के अंदर रोशनी का शव फंदे पर लटका देख कर परिवार में चीख-पुकार मच गई,, परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी,, सूचना पर सजेती पुलिस मौके पर पहुंची, और घटना स्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की, इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,,सजेती थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया परिजनों से पूछताछ की जा रही है ,, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएंगी।

About The Author

Post Comments

Comments