एशियन गेम्स में भारत की ओर से चीफ प्रोटोकोल ऑफीसर पी.सुरेश को केंद्रीय मंत्रियों ने दी बधाई 

Abhinav Shukla Picture
Published On

नई दिल्ली। 25 से 30 अक्टूबर तक जापान में आयोजित 20 वें एशियन गेम्स में भारत की ओर से अधिकृत चीफ प्रोटोकोल ऑफीसर पेरिका सुरेश ने न सिर्फ भारत के खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रबंधन का ध्यान रखा, बल्कि उनका प्रोत्साहन कर खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ाया।
 
यही कारण है कि एशियन गेम्स के विभिन्न खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किए।श्री सुरेश सेपक टकराव फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के प्रथम जॉइंट जनरल सेक्रेटरी तथा तेलंगाना सेपक टकराव फेडरेशन के प्रेसिडेंट भी हैं।श्री सुरेश के बेहतर प्रबंधन एवं जिम्मेदारियों के निर्वाह के लिए कोल एंड माइंस यूनियन मिनिस्टर जी. कृष्ण रेड्डी ने उन्हें बधाई दी।
 
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की मजबूत पहचान बनाने एवं एशियन गेम्स अथॉरिटी द्वारा टेक्निकल गोल्ड मेडल को ग्रहण करना देश के लिए गौरव की बात है।उन्होंने कहा कि पेरिका सुरेश ने तेलंगाना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है।केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने भी एशियन गेम्स में पेरिका सुरेश के समर्पण,जवाबदेही एवं बेहतर प्रबंधन के लिए तथा इंटरनेशनल टेक्निकल गोल्ड मेडल प्राप्त करने के लिए पेरिका सुरेश का धन्यवाद किया,तथा कहा कि देश के साथ-साथ तेलंगाना को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में श्री सुरेश का प्रयास प्रशंसनीय हैं। श्री सुरेश ने दोनों केंद्रीय मंत्रियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र का सम्मान मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है जिसे मैंने हमेशा निभाया है। स्पोर्ट्स के क्षेत्र में भारत ने विश्व में अपनी ताकतवर पहचान बनाई है और यह सभी के सामूहिक प्रयासों से संभव हो सका है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें