भाकियू ब्लॉक इकाई बैठक में किसानों ने रखी समस्याएं
कोंच (जालौन)- भाकियू ब्लॉक इकाई कोंच की बैठक सोमवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर में आयोजित की गई जिसमें शामिल किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखी। बैठक के उपरांत बीडीओ को ज्ञापन देकर समस्याओं शिकायतों का समाधान कराए जाने की मांग की।
भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष पटेल की अगुवाई में बीडीओ यज्ञदेव को दिए ज्ञापन में किसानों ने मांग की है कि गत माह पूर्व अतिवृष्टि में नष्ट हुई फसलों के एवज में शासन द्वारा प्रदत्त दैवीय आपदा राहत राशि अभी तक जिन पीड़ित किसानों के बैंक खातों में नहीं पहुंची है वह निष्पक्ष सर्वे कर शीघ्र ही पहुंचाई जाए। इसके अलावा पीएम आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों की धनराशि किश्तें समय से निर्गत किए जाने, ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने, सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों को दिलाए जाने की भी मांग प्रमुखता से की गई।
#ग्रामीण_विकास #RuralDevelopment #SwatantraPrabhat #CropDamage #FarmersIssues #CropCompensation #PMAY #FarmersProtest #जालौन #JalaunNews #KonchNews \#कोंच #भाकियू #अतिवृष्टि #किसान_कल्याण #किसान_समस्या #भारतीय_किसान_यूनियन #सुभाष_पटेल #किसान_ज्ञापन #फसल_नुकसान #दैवीय_आपदा\_राहत #किसान_मुआवजा #पीएम_आवास_योजना #सरकारी\_योजनाएं #BharatiyaKisanUnion


Comments