पसमांदा मुस्लिम समाज का 16वां राष्ट्रीय अधिवेशन 9 नवंबर को, तैयारियों को लेकर कानपुर में हुई बैठक
कानपुर। पसमांदा मुस्लिम समाज के 16वें राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री अनीस मंसूरी ने कानपुर पहुंचकर संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और अधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए रणनीति बनाई।
पसमांदा मुस्लिम समाज के प्रदेश प्रवक्ता महबूब आलम खान ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन 9 नवंबर को दिल्ली के इंडियन इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित किया जाएगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद वसीम राइन सहित संगठन के पदाधिकारियों ने अधिवेशन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी ने कहा कि पसमांदा समाज का यह 16वां राष्ट्रीय अधिवेशन है, जिसमें देशभर से विभिन्न बिरादरियों के लोग शामिल होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से पिछड़े वर्गों को उनका उचित हक और भागीदारी दिलाना संगठन का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए जरूरी है कि पिछड़े समाज की आवाज सरकार तक मजबूती से पहुंचे।
प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद वसीम राइन ने कहा कि अधिवेशन के माध्यम से पसमांदा समाज की समस्याओं, अधिकारों और राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों से बड़ी संख्या में लोगों को अधिवेशन में पहुंचाने की अपील की।
बैठक में एडवोकेट शमसाद आलम राइन, हाजी मोहम्मद मोईन, प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद वसीम राइन, प्रदेश प्रवक्ता महबूब आलम खान, जीशान आलम, मोहम्मद मुसैब राइन, मंडल अध्यक्ष मोहम्मद हारून राइन, सुहेल अहमद, हसीन अहमद राइन, हाजी मोहम्मद अकरम, अल्ताफ अहमद राइन, हाजी अली वारिस, मेहताब, सुल्तान आलम, मोइनुद्दीन, आफताब आलम, भोलू और तैय्यब डॉलर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#SwatantraPrabhat #KanpurNews #SocialJustice #DelhiNews \#कानपुर #पसमांदा\_मुस्लिम_समाज #अनीस_मंसूरी #महबूब_आलम_खान #मोहम्मद_वसीम_राइन #राष्ट्रीय_अधिवेशन #पसमांदा\_समाज #दिल्ली\_अधिवेशन #मुस्लिम_समाज #सामाजिक_भागीदारी #राजनीतिक_भागीदारी #सामाजिक_न्याय #समाज_के\_अधिकार #संगठनात्मक_बैठक #इंडियन_इस्लामिक_कल्चरल_सेंटर #PasmandaMuslimSamaj #AnisMansoori #NationalConvention #MuslimCommunity #CommunityRights #PoliticalParticipation


Comments