मिर्जापुर हाईवे पर आई-20 कार में लगी आग, कार सवार बाल-बाल बचे
नैनी क्षेत्र के मिर्जापुर हाईवे पर जेल रोड के पास मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक आई-20 कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हादसे में सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी, प्रयागराज।
नैनी क्षेत्र के मिर्जापुर हाईवे पर जेल रोड के पास मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक आई-20 कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हादसे में सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
बताया जाता है कि कार के बोनट से अचानक धुआं उठता देख उसमें सवार लोगों को आग लगने का अंदेशा हुआ। उन्होंने तत्काल कार को रोककर बाहर निकलते हुए सुरक्षित स्थान की ओर रुख किया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार आग की लपटों से घिर गई।कार में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया।गनीमत रही कि आग की चपेट में आने से कार सवार तीनों लोग सुरक्षित बच गए। हालांकि आग लगने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद कुछ समय तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और यह हादसा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
prayagraj news prayagraj breaking news uttar pradesh news road safety fire brigade team Prayagraj Local News Emergency Response Vehicle Accident Naini Police Fire Incident local crime news Naini news Naini latest news #SwatantraPrabhat Naini Car Fire i20 Car Fire Mirzapur Highway Jail Road Naini Car Fire Incident Prayagraj Fire Brigade Vehicle Fire Highway Fire Car Fire Rescue Prayagraj News Update Naini Traffic News


Comments