नवीनतम
फीचर्ड
भारत
किसान दिवस पर डीएम ने सुनी किसानों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में बुधवार को अम्बेडकर सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में बुधवार को अम्बेडकर सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।
बैठक में उप कृषि निदेशक द्वारा पिछली बैठक की कार्यवृत्त को पढ़ा गया, जिसमें अधिकांश शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने किसान दिवस में उपस्थित किसानों की समस्याओं को सुना गया। जिलाधिकारी ने किसानों से कहा कि जो भी शिकायते है उसे लिखित में दे जिससे समस्याओं का निस्तारण कराया जा सकें।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने किसान दिवस में सभी सम्बंधित अधिकारियों को स्वयं उपस्थित होने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने किसानों को किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री, बिजली बिल, दवा व बीज तथा सिंचाई से सम्बंधित समस्याओं का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। सभी अधिकारी किसानों की समस्याओं का शत प्रतिशत निस्तारण करायें। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सम्बन्धित को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों को संबधित अधिकारियों को प्रेषित करके उनकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराये।
इस दौरान उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पाण्डेय, सहा0 निदेशक मत्स्य नन्द किशोर, ए0आर0कोआपरेटिव प्रकाश बहादुर गौतम, तथा किसान यूनियन के समस्त पदाधिकारी एवं किसान व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
uttar pradesh news Agriculture Department farmers union kisan diwas district administration siddharthnagar news farmers meeting farmer registry PM Kisan Samman Nidhi UP Agriculture News Rural Development District Magistrate Siddharthnagar Agricultural Development #SwatantraPrabhat Farmer Welfare Balram Singh Farmer Empowerment Agricultural Schemes Farmer Grievances Farmers Problems Gaurav Singh Sogarwal Electricity Bill Issues Irrigation Facilities Seeds and Fertilizers Farmers Grievance Redressal


Comments