जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में ग्रामीण अंचलों सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं

Abhinav Shukla Picture
Published On

भदोही। जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में ग्रामीण अंचलों सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
 
जनता दर्शन में भूमि विवाद, आपसी विवाद सहित अन्य समस्याओं को लेकर पहुंचे शिकायतकर्ताओं से डीएम ने सीधे संवाद कर उनकी परेशानियां जानीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहें, बल्कि स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करें। दोनों पक्षों को सुनने के बाद तथ्यों एवं अभिलेखों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
 
डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही, शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रत्येक कार्यदिवस सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सभी अधिकारी अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आमजन की शिकायतें सुनें और उनका निस्तारण करें।
 
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी अधिकारी बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। शिकायतों के निस्तारण में उदासीनता मिलने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जनसमस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें