नवीनतम
फीचर्ड
भारत
गऊघाट सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम, दुकानदारों ने जताई नाराजगी
प्रयागराज के काशी राज नगर वार्ड-57 स्थित गऊघाट सब्जी मंडी में बुधवार सुबह नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। टीम को देखकर सड़क और पटरी पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों ने नाराजगी जताई और सवाल किया कि उन्हें हटाए जाने के बाद वे दुकानें कहां लगाएंगे
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो चीफ प्रयागराज
प्रयागराज के काशी राज नगर वार्ड-57 स्थित गऊघाट सब्जी मंडी में बुधवार सुबह नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। टीम को देखकर सड़क और पटरी पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों ने नाराजगी जताई और सवाल किया कि उन्हें हटाए जाने के बाद वे दुकानें कहां लगाएंगे।
नगर निगम के जोन-2 कार्यालय के पास स्थित मंडी में सड़क और पटरी तक दुकानें लगी होने से सुबह-शाम सब्जी खरीदने आने वाले ग्राहकों के वाहन और सड़क किनारे दुकानें जाम का कारण बनती हैं। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अतिक्रमण अधिकारी चंद्रशेखर के नेतृत्व में टीम ने पटरी और सड़क से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने अपनी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि वे कई वर्षों से इसी स्थान पर दुकान लगाकर परिवार का खर्च चला रहे हैं। यदि उन्हें यहां से हटाया जाता है तो वे दुकान कहां लगाएंगे।
दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की कि अतिक्रमण हटाने से पहले उनके लिए वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था की जाए, ताकि उनका रोजगार प्रभावित न हो। वहीं, सड़क और पटरी पर दुकानें लगने से होने वाली यातायात समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों ने भी व्यवस्थित व्यवस्था की मांग की है।
prayagraj news uttar pradesh news CHANDRASHEKHAR traffic congestion urban development Prayagraj Local News Prayagraj Nagar Nigam Road Encroachment #SwatantraPrabhat Encroachment Removal Public Convenience Municipal Action Street Vendors Municipal Corporation Prayagraj Local Business News Gau Ghat Vegetable Market Hawker Eviction Kashi Raj Nagar Ward 57 Vegetable Market News Zone 2 Prayagraj Street Vendor Protest Alternative Vending Zone Vendor Rehabilitation Road Traffic Management Market Encroachment Drive


Comments