नवीनतम
फीचर्ड
भारत
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का सिठौरा में जोरदार स्वागत, जनसभा को किया संबोधित
विकासखंड भदपुरा के गांव सिठौरा में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया
स्वतंत्र प्रभात
बरेली/भदपुरा।
विकासखंड भदपुरा के गांव सिठौरा में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
स्वागत कार्यक्रम के बाद आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास और गरीब, किसान, मजदूर तथा जरूरतमंद लोगों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने जनसभा में मौजूद हजारों लोगों से आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में समर्थन देने और पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की।
इस मौके पर नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य ने भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस दौरान नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष गंगवार डॉ मीनाक्षी गंगवार नीरेंद्र सिंह राठौर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भदपुरा सभी शंकर गंगवार बाल श्रम बोर्ड के सदस्य भुजेंद्र गंगवार लेखराज तुलाराम जयवीर राजेंद्र प्रसाद ओमेंद्र दिवाकर छत्रपाल दिवाकर कांता प्रसाद गंगवार रविंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे।
swatantra prabhat uttar pradesh news bareilly news Uttar Pradesh Politics Bhadpura News Nawabganj News BJP Workers Bhadpura Block Bareilly Politics Bareilly latest news Bareilly breaking news UP government schemes Political Rally BJP news Uttar Pradesh Dr MP Arya Nawabganj MLA Government Welfare Schemes UP BJP Public Meeting BJP Meeting BJP Regional President Puran Lal Lodhi BJP Public Rally Sithora Village Bhadpura Political News


Comments