नवीनतम
राजनीति
भारत
मतदाता जोड़ो अभियान के दूसरे दिन चन्द्रमणि पाण्डेय ने बूथों पर की समीक्षा, नए मतदाताओं का नाम जोड़ने की अपील
बड़हर कला बूथ पर 14 तथा बेलाडे शुक्ल के दोनों बूथों पर 4-4 नए मतदाताओं के फार्म भरकर ऑनलाइन किए गए
बस्ती। मतदाता जोड़ो अभियान के दूसरे दिन वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ ने बड़हर एवं बेलाडे शुक्ल के विभिन्न बूथों पर पहुंचकर अभियान के तहत अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बूथ अध्यक्षों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर मतदाता सूची में छूटे हुए सभी पात्र नागरिकों का नाम शामिल कराने का आह्वान किया।
श्री पाण्डेय ने कहा कि जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए पात्र नागरिकों से फार्म-6 भरवाकर ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर संपर्क कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी वैध मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए।
उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की कि 22 नवम्बर से 24 नवम्बर तक चल रहे विशेष अभियान का अधिकतम लाभ उठाएं तथा अपने परिवार के ऐसे सदस्यों का नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं, जिनका नाम अभी तक शामिल नहीं है। साथ ही मतदाता सूची में नाम, पिता के नाम अथवा अन्य विवरण में त्रुटि होने पर फार्म-8 भरकर आवश्यक संशोधन अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अभियान की प्रगति की जानकारी देते हुए श्री पाण्डेय ने बताया कि बड़हर कला के बूथ संख्या 370 पर अब तक 14 नए मतदाताओं के फार्म भरकर ऑनलाइन किए जा चुके हैं। वहीं बेलाडे शुक्ल के बूथ संख्या 373 एवं 374 पर चार-चार नए मतदाताओं के आवेदन भरकर ऑनलाइन किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एवं बीएलओ अपने स्तर से निरंतर प्रयासरत हैं कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और लोकतंत्र की मजबूती के लिए कोई भी वैध मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। इस मौके पर शक्ति केंद्र संयोजक देवशरण शुक्ल बूथ अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ल,राम प्रकाश शुक्ल,विमल पाण्डेय, दुर्गा प्रसाद पाण्डेय व अनीश पाण्डेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
swatantra prabhat election news basti news uttar pradesh news Election Commission basti uttar pradesh voter id card democracy bjp news Voter List Update BJP Workers Chandramani Pandey Sudama Booth Level Campaign #SwatantraPrabhat voting rights Basti BJP Electoral Roll Update Voter Registration Campaign New Voter Registration 18 Plus Voters Form 6 Online Form 8 Correction Voter Awareness Campaign New Voters BLO Coordination


Comments