आवारा सांड के हमले में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

खेत पर जा रहे किसान पर आवारा सांड ने हमला कर दिया। सांड ने किसान को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां जिंदगी और मौत से जूझते हुए मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात
 
बरेली/क्योलड़िया।
 
खेत पर जा रहे किसान पर आवारा सांड ने हमला कर दिया। सांड ने किसान को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां जिंदगी और मौत से जूझते हुए मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
 
थाना क्षेत्र के गांव बिजासन निवासी सोमपाल 30 वर्ष शनिवार को अपने खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक आवारा सांड ने उन्हें घेर लिया और हमला बोल दिया। सांड ने किसान को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल सोमपाल को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा था।
 
 मंगलवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
 
  किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी पिंकी, बेटी अनुष्का और बेटे मयंक का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक हैं और बेटे के साथ नवाबगंज में रहते हैं। परिवार पर अचानक टूटे दुख के पहाड़ से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें