बारिश के साथ तेज हवा से धान की फसल गिरी, किसान परेशान
दो दिनों से बारिश होने से अधिकांश किसानों की धान की खंडी फसल गिर गई जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई।
सिद्धार्थनगर। जिले में दो दिनों से तेज हवा और बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिले में इस वर्ष धान की फसल को समय पर बारिश मिलने से फसल अच्छी तरह लहलहा रही थी और खाद-पानी से उसकी वृद्धि भी बेहतर हुई।। दो दिनों से बारिश होने से अधिकांश किसानों की धान की खंडी फसल गिर गई जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई।
बिस्कोहर क्षेत्र के किसान बालाजी ने बताया कि इस बार धान की फसल पहले से कहीं बेहतर थी। नावडीह के वंशीधर वरुण के अनुसार उत्पादन पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद थी। लेकिन बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। नानमुन गौतम ने कहा कि सबसे अधिक नुकसान आगौती धान की फसल को होने की आशंका है। रामशंकर यादव का कहना है कि इस समय कई दिन से वर्षा होने से धान की खंडी फसल का नुकसान हुआ है।
#सिद्धार्थनगर #AgricultureNews #PaddyFarming #SwatantraPrabhat #SiddharthnagarNews #बिस्कोहर #Biskohar #धानकीफसल #PaddyCrop #बारिशसेनुकसान #CropDamage #तेजहवा #HeavyWind #किसानपरेशान #FarmersConcern #धानकीफसलगिरी #PaddyLodging #फसलनुकसान #कृषिसमाचार #खेतीकिसानी #KisanNews #आगौतीधान #ग्रामीणसमाचार #WeatherImpact #SiddharthnagarUpdate


Comments