समाजसेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए BSF अधिकारी सानी छेत्री सम्मानित
छदियल विशन NGO की पहल पर ‘Certificate of Appreciation’ प्रदान कर किया गया सम्मानित
श्रीभूमि संवाददाता |
स्वतंत्र प्रभात
श्रीभूमि, गत 15 नवंबर समाजसेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए छदियल विशन NGO की ओर से श्रीभूमि जिले के शेरालीपुर स्थित 75 नंबर BOP के प्रभारी BSF इंस्पेक्टर श्री सानी छेत्री को विशेष सम्मान ‘Certificate of Appreciation’ प्रदान किया गया।
रविवार को भांगा स्थित BSF कैंप में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। सीमा सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए NGO की ओर से यह सम्मान दिया गया।
समारोह में भांगा 75 नंबर BOP के असिस्टेंट कमांडेंट श्री तनुरास बरदद्वास, श्री गौरी जिला परिषद सदस्य एडवोकेट अर्चना सरकार दत्ता, कालाचांद गांव पंचायत के अध्यक्ष एडवोकेट देबज्योति डे, छदियल विशन NGO के CEO रियाजुर छदियल, समाजसेवी बिधु बोसोन दत्ता, रवींद्र कुमार दास सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने देश की सीमाओं की सुरक्षा में सीमा सुरक्षा बल (BSF) की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि BSF के जवान सीमा की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय लोगों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
छदियल विशन NGO की ओर से बताया गया कि समाज के कल्याण एवं मानवीय कार्यों में निस्वार्थ भाव से योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।
“मानवता की सेवा में, समाज के कल्याण में "छदियल विशन NGO।”
#SwatantraPrabhat #Humanity #SocialAwareness #CommunityService #SocialWork #LatestNews #SocialService #AssamNews #PublicWelfare #BSF #CleanlinessCampaign #TreePlantation #BorderSecurity #BorderSecurityForce #BSFJawans \#SribhumiNews #BSFInspector #SaniChhetri #CertificateOfAppreciation #ChadialBishanNGO #NGOInitiative #Bhangha #Sheralipur #75NumberBOP #AssamNewsUpdate


Comments