जनगणना 2027: पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कराया स्व-जनगणना, क्षेत्रवासियों से की सहयोग की अपील

आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों के क्रम में मंगलवार को इटवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने अपना स्व-जनगणना दर्ज कराया

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
इटवा (सिद्धार्थनगर)।
 
आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों के क्रम में मंगलवार को इटवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने अपना स्व-जनगणना दर्ज कराया। इस प्रक्रिया को तहसीलदार इटवा प्रकाश सिंह यादव एवं नगर पंचायत बिस्कोहर के अधिशासी अधिकारी अखिलेश दीक्षित की देखरेख में पूरा किया गया।
 
स्व-जनगणना की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। सही और सटीक आंकड़ों से ही क्षेत्र के समुचित विकास की रूपरेखा तैयार की जा सकती है।
 
डॉ. द्विवेदी ने सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया कि वे प्रशासनिक टीमों और जनगणना कर्मियों को पूरा सहयोग दें तथा स्वयं आगे आकर समय से अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कराएं, ताकि जनगणना 2027 का कार्य सुचारू और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें