जमुई, बिहार में  छात्र-छात्राओं के साथ  वहशी घटना के ख़िलाफ़ महिला छात्रावास के सामने विरोध प्रदर्शन

हर्षिता यादव  Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज।

दिशा छात्र संगठन और स्त्री मुक्ति लीग की ओर से जमुई, बिहार में 10वीं की छात्र-छात्राओं के साथ हुई बर्बर, पाशविक और वहशी घटना के ख़िलाफ़ महिला छात्रावास के सामने विरोध प्रदर्शन आयोजित कर महिला छात्रावास से केपीयूसी होते हुए सीनेट गेट के सामने तक प्रतिरोध मार्च निकाला गया।  विरोध प्रदर्शन में बात रखते हुए स्त्री मुक्ति लीग की अंजली ने कहा कि वायरल वीडियो को देखकर बस इतना कहा जा सकता है कि आज इस देश में कहीं भी और कोई भी स्त्री सुरक्षित नहीं है।

इन वहशियों ने न केवल उस छात्रा के साथ यह वहशियाना हरकत की बल्कि उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। समझा जा सकता है कि इन दरिंदों को इतनी हिम्मत कहाँ से आ रही है? बलात्कारियों, पीडोफाइल और औरतों को पैरों की जूती समझने वालों को सभी जगह सत्ता का खुला संरक्षण प्राप्त है। 

दिशा छात्र संगठन की अवनी ने कहा कि जमुई की घटना आने वाले काले भविष्य को दिखा रही है। यदि हम आज इस फ़ासीवादी राजनीति का विरोध नहीं करेंगे तो इस देश में औरतों को फिर से हज़ारों साल पीछे धकेल कर एकबार फिर उसका दायरा बस चूल्हे-चौके तक सीमित कर दिया जाएगा। हम समझ सकते हैं कि देश में इन वहशी-बलात्कारियों की जो फ़ौज बढ़ती जा रही है इसके पीछे यही मानसिकता काम करती है। सड़कों पर बाइक चलाती, नौकरी करती, स्कूल-कॉलेज जाती औरतें इनके आँख की किरकिरी होती हैं और इस तरह की हरकतों से औरतों को उनकी असली औकात दिखाना चाहते हैं ।

लेकिन सदियों के संघर्षों के बाद जो हक-अधिकार हमें प्राप्त हुए हैं उन्हे हम इस तरह से बर्बाद नहीं होने देंगें। अभी भी ये हक-अधिकार पर्याप्त नहीं हैं इसलिए पूर्ण बराबरी के लिए संघर्ष करते हुए औरतों को और न्यायप्रिय छात्र - नागरिकों को इन वहशियों के खिलाफ़ आगे आना होगा। प्रतिरोध सभा में प्रियांशु, पूजा, चंद्रप्रकाश, अविनाश, आरती समेत दर्जनों छात्र मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें