नवीनतम
फीचर्ड
भारत
महिला कल्याण समिति द्वारा स्काउट्स एवं गाइड्स की 8वीं जिला रैली में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
मेहंदी, ड्राइंग, रंगोली एवं क्राफ्ट प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी रचनात्मक प्रतिभा
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो चीफ प्रयागराज।
प्रयागराज मंडल के तत्वावधान में आयोजित 8वीं जिला रैली के अंतर्गत 15 नवंबर 2026 को डीएसए ग्राउंड, प्रयागराज में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 13 से 16 नवंबर 2026 तक आयोजित इस चार दिवसीय रैली में मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं इकाइयों से आए लगभग 300 स्काउट्स एवं गाइड्स उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं। रैली का शुभारंभ अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) एवं जिला मुख्य आयुक्त, स्काउट्स एवं गाइड्स, दीपक कुमार द्वारा किया गया था।
दिनांक 15 नवंबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम में महिला कल्याण समिति की उपाध्यक्षा श्रीमती प्रज्ञा दीपक, सचिव श्रीमती प्रिया मिश्रा, उप सचिव श्रीमती आकांक्षा राणा एवं समिति की अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मेहंदी, ड्राइंग, रंगोली एवं क्राफ्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने इन प्रतियोगिताओं में अपनी कला, रचनात्मकता एवं सृजनात्मक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके साथ ही देशभक्ति गीतों, समूह नृत्य, लोकगीतों एवं अन्य रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत, विविधता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
उल्लेखनीय है कि स्काउट्स एवं गाइड्स की जिला रैली का प्रमुख उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता, टीम भावना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे गुणों का विकास करना है। रैली के दौरान विभिन्न गतिविधियों, प्रतियोगिताओं एवं सामूहिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों को इन जीवन मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
चार दिवसीय इस रैली का समापन 16 नवंबर 2026 को होगी
swatantra prabhat prayagraj news indian railways uttar pradesh news north central railway drawing competition Cultural Program Youth Development Rangoli Competition leadership skills Prayagraj Railway News DSA Ground Prayagraj #SwatantraPrabhat Folk Music Craft Competition Patriotic Songs Mehndi Competition #PrayagrajNews Teamwork Deepak Kumar #ScoutsAndGuides Scouts and Guides Rally 8th District Rally Scouts and Guides India Group Dance Competition Women Welfare Committee Railway Events 2026


Comments