नवीनतम
फीचर्ड
भारत
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, बरही के घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब
बरही लोक आस्था, सूर्य उपासना और पवित्रता का प्रतीक चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा एवं भक्तिभाव से संपन्न हो गया
संवाददाता : बरही लोक आस्था, सूर्य उपासना और पवित्रता का प्रतीक चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा एवं भक्तिभाव से संपन्न हो गया। इस अवसर पर बरही सहित पूरे प्रखंड में छठ पूजा की धूम रही। सुबह से ही छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने विधि-विधान के साथ पारण कर अपना व्रत पूरा किया। महापर्व को लेकर रविवार की शाम व्रतियों ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य देव को पहला अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद सोमवार की अहले सुबह से ही छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया।
पारंपरिक छठ गीतों, भक्ति संगीत और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। व्रतियों ने सूप और दउरा में फल, ठेकुआ, नारियल, गन्ना सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों को सजाकर भगवान भास्कर की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। बरही के प्राचीन छठ घाट, बरही सूर्य मंदिर छठ घाट सहित प्रखंड के सभी प्रमुख छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई।
कई व्रती एवं श्रद्धालु गाजे-बाजे और पारंपरिक छठ गीतों के साथ घाट पहुंचे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों और युवाओं तक सभी में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ छठ व्रतियों के साथ भगवान सूर्य की उपासना में भाग लिया। बरहीडीह प्राचीन छठ घाट पर राजसिंह चौहान के नेतृत्व में पूजा समिति के सदस्यों ने जनसहभागिता के साथ पर्व को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समिति की ओर से छठ घाट एवं वहां तक पहुंचने वाले मार्गों की सघन साफ-सफाई कराई गई।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाट परिसर में रोशनी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। समिति के सदस्य पूरे पर्व के दौरान सक्रिय रहकर व्रतियों और श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे। छठ घाटों पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूजा समिति के सदस्यों के साथ प्रशासनिक कर्मी भी जगह-जगह मुस्तैद रहे। व्रतियों को घाट तक आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए विशेष ध्यान दिया गया। भीड़ को व्यवस्थित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा बनाए रखने में समिति के सदस्यों एवं प्रशासन की सक्रियता देखने को मिली। महापर्व के अवसर पर सामाजिक एकता और सेवा भावना की भी सुंदर तस्वीर देखने को मिली। विभिन्न सामाजिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालु युवाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर सेवा शिविर लगाए।

संध्या अर्घ्य के दौरान व्रतियों के बीच दूध एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया। वहीं, गुरुवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान व्रतियों को दही, राबड़ी, मिठाई सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई।
सेवा कार्य में जुटे युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने व्रतियों से आशीर्वाद प्राप्त किया। सेवा शिविरों के माध्यम से लोगों ने छठ महापर्व के वास्तविक संदेश सेवा, समर्पण, सहयोग और सामाजिक सद्भाव को प्रदर्शित किया। घाटों पर श्रद्धालुओं की सहायता के लिए युवाओं की टोली भी सक्रिय रही। बरही प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में भी छठ महापर्व पूरी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कोनरा, धनवार, बरसोत, रसोईया धमना, गुड़ियो, विजैया, गोरियाकरमा, करियातपुर, मलकोको, करसो, बेहराबाद, पंचमाधव सहित विभिन्न गांवों के छठ घाटों पर बड़ी संख्या में व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया।
#SwatantraPrabhat #JharkhandNews #ReligiousFestival #LatestNews #SocialService #CommunityParticipation \#BarhiNews #HazaribaghNews #ChhathPuja2026 #ChhathPuja #ChhathFestival #ChhathMahaparv #ChhathGhat #ChhathVrat #ChhathCelebration #ChhathiMaiya #SuryaDev #SunWorship #UshaArghya #BarhiChhathPuja #SandhyaArghya #DevotionalFestival #BarhiSunTemple #ChhathPujaSamiti #JharkhandCulture

Comments