नवीनतम
फीचर्ड
भारत
श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा सिंगला नदी घाट पर आकर्षक रोशनी के बीच धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ छठ पूजा संपन्न हुआ
श्रीभूमि संवाददाता स्वतंत्र प्रभात :
असम श्रीभूमि जिले के अन्य स्थानों के साथ-साथ रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के दुल्लभछड़ा ब्लॉक के विभिन्न इलाकों में भी प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष छठ पूजा पूरे उत्साह, उमंग और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाई गई। छठ पूजा के अवसर पर दुल्लभछड़ा के बड़बाजार स्थित सिंगला नदी घाट सहित विभिन्न छोटे-छोटे घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। घाटों पर भव्य विद्युत सजावट, मधुर संगीत और आतिशबाजी की चमक ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया।
शनिवार की संध्या को अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य तथा रविवार की सुबह उदीयमान सूर्य को द्वितीय अर्घ्य अर्पित करने के साथ छठ पूजा के मुख्य अनुष्ठान संपन्न हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु नदी के घाटों पर एकत्रित हुए और पूरी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया।
पूजा का संपूर्ण आयोजन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव एवं छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
swatantra prabhat Assam News indian culture Chhath Puja Sribhumi News Ramkrishnanagar News Hindu Festival #SwatantraPrabhat Religious Celebration Assam Latest News Festival Celebration Chhath Puja 2026 #ChhathPuja Chhath Festival Sun Worship Chhath Puja Celebration Chhathi Maiya Dullabcherra News Barabazar News Singla River Ghat Surya Arghya Sunrise Arghya Sunset Arghya Devotional Festival Traditional Worship


Comments