नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
महाराष्ट्र से भदोही पहुंचे सात शातिर बदमाश गिरफ्तार, डकैती और हत्या की थी साजिश
पुलिस घेराबंदी के दौरान फायरिंग कर भागने का प्रयास, दो तमंचे, चार देशी बम, पांच चाकू और दो कार बरामद
भदोही। औराई पुलिस ने डकैती और हत्या की नीयत से महाराष्ट्र से भदोही पहुंचे सात शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, पांच लोहे के चाकू, चार देशी बम, सात मोबाइल फोन और 7,100 रुपये नकद बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल दो कारों को भी सीज कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक औराई पुलिस टीम के साथ उगापुर नहर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान भदोही की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही हुंडई एक्सेंट और हुंडई औरा कार को रोकने का इशारा किया गया तो कार सवार बैरियर को टक्कर मारते हुए असलहा लहराकर भागने लगे।
पुलिस टीम ने पीछा करते हुए अन्य पुलिस मोबाइल टीमों की मदद से कुरौना हवाई पट्टी गेट के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों कारों में सवार सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के थाणे निवासी विपुल विजय सेट्टी, दिनेश वीरेन्द्र जायसवाल, उमेश पांडुरंग राउत, अभिषेक गंगाधर लिम्बालकर, जयवंत कालूराम कदम, समसुद्दीन मोहम्मद सईद शेख और वाराणसी के फूलपुर निवासी कृष्णा गोविन्द लाल जायसवाल के रूप में हुई है। सभी आरोपी वर्तमान में महाराष्ट्र के थाणे क्षेत्र में रह रहे थे।
चोरी की चेन के विवाद से जुड़ी रंजिश
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आपस में दोस्त हैं और महाराष्ट्र के थाणे में रहते हैं। उनमें से एक ने वहां एक डॉक्टर के घर से सोने की चेन चोरी की थी, जिसे बेचने के लिए औराई क्षेत्र के अपने एक जानकार को दे दिया था। बाद में चेन को लेकर उनके एक साथी और उक्त जानकार के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि इसी विवाद में जान से मारने की धमकी मिलने के बाद बदला लेने के इरादे से सभी भदोही पहुंचे थे।
इस मामले में थाना औराई में मुकदमा अपराध संख्या 490/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं 310(4), 312, 109(1), 3(5), आर्म्स एक्ट तथा विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#LawAndOrder #CrimeNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #UttarPradeshPolice #UPCrimeNews #PoliceAction #RobberyCase #CrimeInvestigation #PoliceEncounter #CrimeUpdate #BhadohiNews #BhadohiPolice #IllegalWeapons #CriminalArrest #PoliceOperation #AurayPolice #MaharashtraCriminals #MurderPlot #CountryMadePistol #LiveCartridges #KnifeRecovery #Explosives #BhadohiCrime #AurayNews


Comments