सांसद फूलपुर  प्रवीण पटेल एवं कोरांव विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक  राजमणि कोल ने स्वयं व परिवार की स्व-गणना कर की अपील

अपर जिलाधिकारी ने हाईकोर्ट पहुंचकर अधिवक्तागणों एवं कर्मचारीगणों को किया जागरूक

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो चीफ प्रयागराज 
 
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के अन्तर्गत जनपद में स्व-गणना का कार्य 16 नवम्बर से प्रारम्भ हो गया। अभियान के प्रथम दिन लोगों ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं एवं अपने परिवार का विवरण दर्ज कर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सहभागिता की। 
 
इस अवसर पर फूलपुर केसांसद  प्रवीण पटेल ने जनपदवासियों से स्व-गणना अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। वहीं कोरांव विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक  राजमणि कोल ने भी लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया तथा स्वयं एवं अपने परिवार की स्व-गणना कर इस अभियान में सहभागिता की।
 
जनपद में स्व-गणना अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने के लिए समस्त जोनल एवं चार्ज अधिकारियों, नगर निगम के संबंधित अधिकारियों, समस्त तहसीलदार/चार्ज अधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों/चार्ज अधिकारियों तथा कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में स्व-गणना कराने एवं अधिकाधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में लोगों को स्व-गणना की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए उन्हें स्वयं एवं अपने परिवार की गणना करने के लिए जागरूक किया गया तथा लोगों की स्व-गणना कराने में सहयोग भी प्रदान किया गया। इस प्रकार जनपद में विभिन्न स्तरों पर स्व-गणना अभियान को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
 
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि स्व-गणना की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा निर्धारित समयावधि में अपनी एवं अपने परिवार की गणना स्वयं पूर्ण करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद के सभी क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया जाए। स्व-गणना के लिए आमजन अपने मोबाइल अथवा कंप्यूटर के माध्यम से आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर स्वयं एवं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरान्त प्राप्त संदर्भ संख्या (SE ID) को सुरक्षित रखना आवश्यक है, जिसे बाद में घर-घर पहुंचने वाले प्रगणक को उपलब्ध कराना होगा।
 
जनगणना के द्वितीय चरण के अन्तर्गत स्व-गणना की अवधि 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक निर्धारित है। इसके उपरान्त 01 दिसम्बर, 2026 से 04 जनवरी, 2027 तक प्रगणकों द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। जनपदवासियों से अपील है कि जनगणना-2027 के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा 30 नवम्बर, 2026 तक पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना अवश्य पूर्ण करें।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें