दि ओरिएंटल इंश्योरेंस ने 50 पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय कार्यालय के उप महाप्रबंधक दीपक मित्तल, क्षेत्रीय प्रबंधक लोकेश कुमार तथा क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य वैद ने पौधारोपण कर किया।

अजय यादव Picture
Published On

लखनऊ। दि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, भारत सरकार के उपक्रम एवं साधारण बीमा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में से एक, अपनी स्थापना के 80 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। आगामी 12 सितंबर को कंपनी अपने 80 वर्ष पूर्ण करने जा रही है। इस अवसर पर कंपनी के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय, हजरतगंज तथा विभिन्न स्थानीय कार्यालयों की ओर से ग्राहक जागरूकता के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में विराम खंड-5 स्थित नंदिनी पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय कार्यालय के उप महाप्रबंधक दीपक मित्तल, क्षेत्रीय प्रबंधक लोकेश कुमार तथा क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य वैद ने पौधारोपण कर किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कंपनी की ओर से निर्धारित ‘एक कर्मी-एक पौधा’ अभियान के तहत क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ, मुख्य व्यावसायिक कार्यालय लखनऊ तथा विधिक केंद्र लखनऊ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से 50 पौधे रोपे। पौधारोपण के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इसके अलावा व्यावसायिक कार्यालय मटियारी, व्यावसायिक कार्यालय आलमबाग तथा व्यावसायिक कार्यालय लालबाग के प्रभारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और पौधारोपण अभियान में सहभागिता की।

ट्रांसपोर्ट नगर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, नकदी समेत आरोपी गिरफ्तार Read More ट्रांसपोर्ट नगर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, नकदी समेत आरोपी गिरफ्तार

इस अवसर पर कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी नियमित देखभाल कर पर्यावरण को सुरक्षित एवं हरा-भरा बनाया जा सकता है। कंपनी की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत इस प्रकार की गतिविधियों को आगे भी जारी रखने पर जोर दिया गया।

स्थानांतरित चौकी प्रभारी को दी गई विदाई Read More स्थानांतरित चौकी प्रभारी को दी गई विदाई

पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आमजन को भी पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

बिरसा मुंडा जयंती समारोह में शामिल हुईं जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्या मित्तल Read More बिरसा मुंडा जयंती समारोह में शामिल हुईं जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्या मित्तल

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें