प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 24वर्षीय छात्र का किराये के कमरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो चीफ प्रयागराज 
 
शहर के अल्लापुर इलाके में रविवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 24 वर्षीय छात्र पुष्पराज सिंह का शव उसके किराये के कमरे में मिला। सूचना मिलने पर जॉर्जटाउन पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर शव को बाहर निकलवाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 
डेढ़ साल से अल्लापुर में रहकर कर रहा था तैयारी
 
पुष्पराज मूल रूप से फतेहपुर जिले के दनमापुर गांव का रहने वाला था। वह करीब डेढ़ साल से अल्लापुर में किराये का कमरा लेकर अकेले रह रहा था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। रविवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक को संदेह हुआ। कई बार आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
 
पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो पुष्पराज का शव चादर के सहारे लटका मिला। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
 
दो बहनों का इकलौता भाई था पुष्पराज
 
 उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजन प्रयागराज पहुंचे। परिवार में घटना को लेकर मातम पसरा है। उसकी बड़ी बहन प्रयागराज पुलिस विभाग में कार्यरत बताई गई हैं।
 
 
मोबाइल और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस।
 
 
पुलिस फिलहाल घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुष्पराज के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल की जानकारी खंगाली जा रही है। परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं, ताकि घटना से पहले की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।
 
जॉर्जटाउन थाना प्रभारी रुक्मपाल सिंह के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामले की जांच की जा रही है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें