नवीनतम
फीचर्ड
भारत
छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का किया समापन
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
सोमवार की सुबह व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर उगते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य दिया। सूर्य देव से महिलाएं ने संतान की दीर्घायु, पारिवार की सुख-समृद्धि और मंगल जीवन की कामना की। सूर्य देवता को अर्घ्य देने के बाद चार दिवसीय छठ पर्व का समापन हुआ। छठ पर्व पर व्रत रखने वाली महिलाओं ने विधिविधान से पूजा-अर्चना करने के बाद लोगों का प्रसाद का वितरण कर 36 घंटे से किए निर्जल व्रत को तोड़ा। इस दौरान घाटों पर मेले जैसा माहौल रहा।
रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सोमवर की सुबह पौ फटने से पहले घाटों पर महिलाओं और अन्य लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर तीन बजे ही व्रत रखने वाली महिलाओं की टोलियां घाटों पर पहुंचनी शुरू हो गईं। हल्के कोहरे के बीच घाटों पर भगवान सूर्य की उपासना में जुटीं महिलाओं के समूह का दृश्य अद्भुत था। रास्ते भर महिलाएं छठी मैया के गीत गाती रहीं। महिलाओं के साथ घर के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। घाट पर पहुंचकर महिलाओं ने वेदी पर पूजन-अर्चन किया।
महिलाएं जल-कलश रखकर धूप व दीप से पूजन-अर्चन करने के बाद नदी और तालाब में भरे पानी के अंदर जाकर छठ मैया की आराधना में जुट गईं। छठ पर्व पर पूजा-अर्चना को लेकर जिले के जमुआर,कपिलवस्तु के बर्डपुर मोहाना कूड़ा नदी , उसका बाजार , शोहरतगढ़ , बांसी व बिस्कोहर के छठ पूजा घाट पर महिलाओं की भीड़ जुटी रही। सुबह आसमान में सूर्य के दर्शन होते ही व्रत रखने वाली महिलाओं ने अर्घ्य देकर परिवार की सुख समृद्धि और सलामती की दुआ मांगी। छठ मैया की पूजा के बाद महिलाओं ने प्रसाद का वितरण कर छठ पर्व का समापन किया।
छठ घाटों पर मेले जैसा माहौल रहा। चारों ओर भीड़ नजर आई। लोग गोले-पटाखे दगाते रहे। हर चेहरे पर उत्सव जैसा माहौल छाया रहा।
छठ पूजा पर घाटों पर सुरक्षा में फोर्स तैनात रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के जवान सादी वर्दी में लोगों के बीच घूमकर जायजा लेते रहे। अर्घ्य देने के दौरान कोई अप्रिय घटना न घटे, इसके लिए गोताखोर पूजन-अर्चन के दौरान मौजूद रहे।
उगते सूर्य को अर्ध्य देती महिलाएं
swatantra prabhat uttar pradesh news siddharthnagar news indian culture Shohratgarh News festival security Biskohar news Hindu Festival #SwatantraPrabhat Religious Celebration Bansi News Kapilvastu News #SiddharthnagarNews Golhaura News Birdpur News Chhath Puja 2026 #ChhathPuja Sun Worship Chhath Mahaparv Chhath Puja Celebration Chhathi Maiya 36 Hours Fasting Sunrise Arghya Traditional Worship Surya Dev Jamuar News Women Devotees Chhath Ghat


Comments