स्थानांतरित चौकी प्रभारी को दी गई विदाई

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी बिस्कोहर के प्रभारी अमित कुमार शाही का स्थानांतरण शिवनगर डीडई थाने में होने पर रविवार को चौकी परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया

Abhinav Shukla Picture
Published On

 स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)।
 
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी बिस्कोहर के प्रभारी अमित कुमार शाही का स्थानांतरण शिवनगर डीडई थाने में होने पर रविवार को चौकी परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
 
इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी सुधीर त्रिपाठी, संजय सिंह,डाक्टर खुर्शीद अहमद, सुरेश पाण्डेय,और मोना पांडेय ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए सरल स्वभाव और कार्यशैली की प्रशंसा की। सभी लोगों ने फूल-माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंटकर उन्हें सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।
 
वहीं, नवनियुक्त चौकी प्रभारी सुरेश यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर नृपेन्द्र सिंह, सलीम राईनी, जसवंत सिंह, एजाज अहमद, पप्पू पाण्डेय, देवेंद्र सिंह, रशीद शाह,लेखपाल पन्नालाल यादव, मोहम्मद आरिफ सहित क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें