नवीनतम
फीचर्ड
भारत
अरैल घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य
छठी मइया के पारंपरिक गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल, परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी, प्रयागराज।
लोक आस्था का महापर्व छठ रविवार को नैनी के अरैल घाट पर पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए अरैल घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर बाद से ही व्रती महिलाओं के घाट पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।व्रती महिलाएं सिर पर पूजन सामग्री से भरे दउरा और सूप लेकर परिवार के सदस्यों के साथ घाट पहुंचीं।
पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने गंगा-यमुना के पावन तट पर छठी मइया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद कमर तक पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु तथा खुशहाली की कामना की।घाट पर छठी मइया के पारंपरिक गीतों और भक्ति संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
पर्व को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में विशेष उत्साह देखने को मिला। परिवार के सदस्य पूजा सामग्री और प्रसाद से भरे सूप व दउरा संभालने में व्रती महिलाओं का सहयोग करते नजर आए। घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच हर तरफ छठी मइया के जयकारे गूंजते रहे।
सूर्यास्त के समय जैसे ही व्रती महिलाओं ने एक साथ जल में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया, अरैल घाट का नजारा देखते ही बन रहा था। आस्था, श्रद्धा और भक्ति के इस अद्भुत संगम ने पूरे क्षेत्र को छठमय कर दिया। एसीपी करछना कुंजलता व नैनी इंस्पेक्टर अवीनाश कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पूर्वांचल छठ पूजा समिति के पदाधिकारी ने लोगों का सहयोग किया।इस दौरान समिति के अध्यक्ष वरुण सिंह, संरक्षक दया नन्द पाडे, समाजसेवी लालू शर्मा, मीडीया प्रभारी संजय श्रीवास्तव, रहे।
swatantra prabhat prayagraj news uttar pradesh news Naini Police Naini news Hindu Festival #SwatantraPrabhat Religious Celebration Arail Ghat Karchhana ACP Chhath Puja 2026 Chhath Mahaparv Chhath Puja Celebration Sunset Surya Arghya Chhath Puja Arghya Chhathi Maiya Surya Dev Worship Ganga Yamuna Sangam Naini Chhath Puja Purvanchal Chhath Puja Chhath Vrat Prayagraj Festival Chhath Puja Crowd Varun Singh Purvanchal Chhath Puja Samiti


Comments