नवीनतम
फीचर्ड
भारत
लोकतंत्र रक्षक सेनानी प्रो. सुरेंद सिंह उर्फ गुरु जी की मनायी गई पुण्यतिथि, श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
जिले के शोहरतगढ़ कस्बा के टीचर कालोनी में मंगलवार को शिवपति पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य व लोकतंत्र रक्षक सेनानी प्रो. सुरेंद्र सिंह उर्फ गुरुजी का छठवीं पुण्यतिथि मनायी गई। लोगों ने श्रद्धापूर्वक उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर ।
जिले के शोहरतगढ़ कस्बा के टीचर कालोनी में मंगलवार को शिवपति पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य व लोकतंत्र रक्षक सेनानी प्रो. सुरेंद्र सिंह उर्फ गुरुजी का छठवीं पुण्यतिथि मनायी गई। लोगों ने श्रद्धापूर्वक उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। असहाय व गरीबों में कंबल भी वितरण किया गया।
शिवपति पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. अरविद कुमार सिंह ने कहा कि गुरु जी एक बेहतरीन शिक्षक के साथ-साथ एक नेता के रूप में बड़े चेहरे थे। क्षेत्र के लोगों में उनकी जमीनी पकड़ थी। आपातकाल में उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए आंदोलन किए। गुरु जी अपने पूरे जीवन में द्वेष की राजनीति नहीं की। स्वच्छ छवि व ईमानदारी उनकी पहचान थी। क्षेत्र के लोगों का गुरु जी से गहरा लगाव रहा है। जिस गांव में वह जाते थे उनके साथ सौ से अधिक लोग हो जाया करते थे। इसके बाद गुरु जी के बेटे कृष्ण प्रताप सिंह ने गरीबों में कंबल वितरण कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान केपी सिंह, हरिराम यादव, सूर्य प्रकाश पांडेय, रामविलास यादव, पवन मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी, शक्ति सिंह, गुड्डू सिंह, निराला मौर्य, अभय सिंह, अभिषेक उपाध्याय, सदानंद उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश यादव, संदीप यादव, विष्णु देव चौरसिया, ओमप्रकाश सहित भारी संख्या लोग उपस्थित रहे।
education news death anniversary local news uttar pradesh news siddharthnagar news social service blanket distribution Shohratgarh News Community Service Shivpati PG College Tribute Ceremony Democracy Protection #SwatantraPrabhat Social Welfare Political History गरीब कल्याण Surendra Singh Guruji Professor Surendra Singh Sixth Death Anniversary Former Principal Democracy Fighter Loktantra Rakshak Senani Emergency Movement Shradhanjali Samaroh गरीबों में कंबल वितरण


Comments