ओबरा में पत्रकारिता दिवस को लेकर पत्रकारों की अहम बैठक सम्पन्न

29 मई को होगा भव्य पत्रकार सम्मान समारोह, तैयारियों को लेकर बनी रणनीति

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) के साथ कु. रीता 

ओबरा/ सोनभद्र -

रंगेश सिंह की अध्यक्षता में रविवार को ओबरा स्थित चिल्ड्रन पार्क में पत्रकारिता दिवस एवं आगामी पत्रकार सम्मान समारोह को लेकर पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 29 मई को प्रस्तावित भव्य पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन व्यवस्था एवं विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं गरिमामय बनाने पर जोर देते हुए एकजुटता के साथ आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है और पत्रकारों के सम्मान के लिए आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र के मीडिया कर्मियों को नई ऊर्जा एवं सम्मान प्रदान करेगा।

सोन नदी में डूबने से 6 वर्षीय बालक की मौत, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार Read More सोन नदी में डूबने से 6 वर्षीय बालक की मौत, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

इस अवसर पर पिडी राय, मनमोहन शुक्ला, शिशिर शर्मा, कृपाशंकर पांडे, कन्हैया कुमार केसरी, महेश अग्रहरी, मुस्ताक अहमद, किरण गौड़, राजू चौधरी, अनिल जायसवाल, सौरव गोस्वामी, जितेंद्र गुप्ता, चंद्रजीत सिंह, रामप्यारे सिंह, अभिषेक पांडे, राकेश अग्रहरी, राजू जायसवाल, कमाल अहमद, उत्तम सिंह एवं अरविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

मानव तस्करी के संगठित गिरोह पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार Read More मानव तस्करी के संगठित गिरोह पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार

बैठक का संचालन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जहां सभी पत्रकारों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। अंत में अध्यक्ष रंगेश सिंह ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार सम्मान समारोह क्षेत्र के पत्रकारों की एकता और सम्मान का प्रतीक। 

पुलिस भर्ती परीक्षा- 2025 की व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण Read More पुलिस भर्ती परीक्षा- 2025 की व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें