नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

फर्जी प्रवेश पत्र और नियुक्ति पत्र देकर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने मोबाइल व बाइक बरामद की

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र। नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले वांछित हिस्ट्रीशीटर को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी प्रवेश पत्र एवं नियुक्ति पत्र तैयार कर भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने उत्तर प्रदेश में 7 से 8 लोगों से करीब 55 लाख रुपये की ठगी की है।

पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम रायपुर, थाना रायपुर को शुक्रवार सुबह 7:40 बजे बुढिवार पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और होंडा साइन मोटरसाइकिल बरामद हुई।

मामले में देवरिया निवासी दयानंद शर्मा ने 26 नवंबर को रायपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि मनोज कुमार पाण्डेय और उसके सहयोगियों ने एफसीआई में असिस्टेंट (एजी-III) पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये मांगे। इसमें से अलग-अलग किस्तों में नकद और बैंक खाते के माध्यम से 8 लाख 14 हजार रुपये ले लिए गए। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से तैयार फर्जी प्रवेश पत्र और नियुक्ति पत्र दे दिया गया। दस्तावेजों पर संदेह होने पर शेष रकम देने से मना कर रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी गई।

दिव्यांगजनों को मिले 109 सहायक उपकरण, आसान होगी जिंदगी Read More दिव्यांगजनों को मिले 109 सहायक उपकरण, आसान होगी जिंदगी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद को रेलवे के डीआरएम का स्टेनो बताकर रेलवे और एफसीआई में नौकरी दिलाने का झांसा देता था। राजस्थान, बिहार तथा उत्तर प्रदेश के देवरिया और सोनभद्र के लोगों को ठगी का शिकार बनाने की जानकारी सामने आई है। आरोपी रायपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर (एचएस नंबर 36ए) है तथा उसके विरुद्ध धोखाधड़ी सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक Read More मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। टीम में उपनिरीक्षक उमाशंकर गिरि सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

स्वच्छता को जीवनशैली बनाने का लिया संकल्प, हर सप्ताह दो घंटे करेंगे श्रमदान Read More स्वच्छता को जीवनशैली बनाने का लिया संकल्प, हर सप्ताह दो घंटे करेंगे श्रमदान

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें