बाल विवाह के खिलाफ सोनभद्र में चला जागरूकता अभियान, रथ रवाना

अपर जिलाधिकारी ने दिलाई बाल विवाह निषेध की शपथ, हस्ताक्षर अभियान के जरिए लोगों को किया जागरूक

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र। बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण और सामाजिक कुप्रथा के उन्मूलन के लिए शुक्रवार को जनपद में जागरूकता अभियान चलाया गया। बाल, कम उम्र एवं जबरन विवाह की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

IMG-20261127-WA0046

नीति आयोग की सहयोगी संस्था एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (AVA) के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बाल विवाह के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को बाल विवाह निषेध की शपथ दिलाई गई।

जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग में गूंजा ध्यान और सकारात्मकता का संदेश Read More जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग में गूंजा ध्यान और सकारात्मकता का संदेश

इस दौरान अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करना आवश्यक है। इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक होकर आगे आना होगा। उन्होंने लोगों से बाल विवाह की रोकथाम में सक्रिय भागीदारी निभाने और बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।

नकली ऑटो पार्ट्स बेचने वाले तीन दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज  Read More नकली ऑटो पार्ट्स बेचने वाले तीन दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज 

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी रमेश मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, प्रभारी प्रोबेशन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला प्रोबेशन कार्यालय की प्रोबेशन अधिकारी/केस वर्कर इंद्रावती सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जनपदीय स्काउट एवं गाइड रैली 2026 के तीसरे दिन पुरस्कार वितरण के साथ रैली संपन्न Read More जनपदीय स्काउट एवं गाइड रैली 2026 के तीसरे दिन पुरस्कार वितरण के साथ रैली संपन्न

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें