मुख्यमंत्री ने देवीपाटन मंडल के 46,800 युवाओं को बांटे टैबलेट

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 

गोण्डा।

शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज (टामसन), गोण्डा में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवीपाटन मंडल के चार जनपदों के 46,800 छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए। मुख्यमंत्री ने चारों जिलों के पांच-पांच विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर अपने हाथों से टैबलेट प्रदान किए और उनके साथ सेल्फी भी ली।

जनपदवार वितरण में गोण्डा के 33,200, बहराइच के 7,400, बलरामपुर के 5,100 तथा श्रावस्ती के 1,100 छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए गए।

युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गोण्डा और देवीपाटन मंडल का गौरवशाली इतिहास रहा है। वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में विकास की नई धारा प्रवाहित हुई है। पिछले वर्षों में मंडल के विकास के लिए 36 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार इसी बदलाव का प्रमाण है।

सरस मेले का विधायक गौरीगंज ने किया शुभारंभ Read More सरस मेले का विधायक गौरीगंज ने किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में पिछले साढ़े नौ वर्षों में साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। उन्होंने कहा कि टैबलेट केवल इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं, बल्कि चलता-फिरता विश्वविद्यालय है। इसके माध्यम से विद्यार्थी घर बैठे दुनिया भर की शैक्षिक सामग्री और तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से डिजिटल तकनीक का सदुपयोग कर अपने भविष्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

नाबालिग के अपहरण में दोषी अजीत कुमार को आठ वर्ष का कठोर कारावास Read More नाबालिग के अपहरण में दोषी अजीत कुमार को आठ वर्ष का कठोर कारावास

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एवं गोण्डा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि भारत की युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। डिजिटल क्षेत्र में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभा रहा है। टैबलेट विद्यार्थियों की शिक्षा, कौशल और प्रतिभा को नई दिशा देने में सहायक होंगे।

घाटमपुर के सजेती में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, शिक्षक की मौत Read More घाटमपुर के सजेती में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, शिक्षक की मौत

कार्यक्रम में देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, डीआईजी अशोक शुक्ला, जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद सहित मंडल के जनप्रतिनिधि, विधायक, सांसद एवं अधिकारी मौजूद रहे।

 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें