फीचर्ड
राजनीति
भारत
घाटमपुर के सजेती में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, शिक्षक की मौत
कानपुर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना सजेती क्षेत्र के परास,बरीपाल मार्ग पर स्थित बरीपाल गांव के पास शुक्रवार सुबह सड़क पर हुए गढ्ढों से बचने में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई,, हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई
स्वतन्त्र प्रभात संबाद दाता
कानपुर ग्रामीण।
कानपुर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना सजेती क्षेत्र के परास,बरीपाल मार्ग पर स्थित बरीपाल गांव के पास शुक्रवार सुबह सड़क पर हुए गढ्ढों से बचने में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई,, हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई, वहीं दूसरी बाइक सवार पावर प्लांट कर्मी घायल हो गए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर पहुंचाया,, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया,,
पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शिक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है,,सजेती थाना क्षेत्र के बरीपाल गांव निवासी 40 वर्षीय अतुल अवस्थी कोहरा के आधार शिला स्कूल में अंग्रेजी के शिक्षक थें,, रोजाना की तरह बाइक से शुक्रवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए निकलें थे,,तभी गांव के किनारे पहुंचते ही परास,बरीपाल लिक रोड पर हुए गढ्ढों से बचने में बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई,, हादसे में शिक्षक अतुल अवस्थी की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरी बाइक सवार घाटमपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी 29 वर्ष रामकेश जो पावर प्लांट में मजदूरी करने जा रहे थे, हादसे में घायल हो गए, राहगीरों की सूचना पर पुलिस पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया,, हादसे की खबर मिलते ही म्रतक शिक्षक अतुल अवस्थी की पत्नी दामिनी और दो बेटी अदिति 22 वर्ष,तनु और एक बेटा आयुष का रो रो कर बुरा हाल है,,,सजेती थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद म्रतक के परिजनों को सूचना देने के बाद,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
#UPNews #BreakingNews #HindiNews #LocalNews #SwatantraPrabhat #KanpurNews #UttarPradeshNews #KanpurPolice #RoadSafety #AccidentNews #RoadAccident #FatalAccident #KanpurRural #Ghatampur #DistrictHospital #BikeAccident #Sajeti #KanpurAccident #Baripal #RoadCrash #TeacherDeath #TeacherAccident #BikeCollision #PowerPlantWorker #SajetiPolice


Comments