सायरन बजते ही अलर्ट हुईं बचाव टीमें, क्लोरीन गैस रिसाव से निपटने का किया अभ्यास

ओबरा तापीय परियोजना में मेगा मॉक ड्रिल, सीआईएसएफ-एनडीआरएफ सहित 200 कर्मियों ने लिया हिस्सा*

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) के साथ कु.  रीता की खास रिपोर्ट

ओबरा (सोनभद्र)। औद्योगिक दुर्घटनाओं और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए शुक्रवार को ओबरा तापीय परियोजना परिसर में *क्लोरीन गैस रिसाव पर आधारित मेगा मॉक ड्रिल* का आयोजन किया गया। दोपहर करीब 12:30 बजे हुए इस अभ्यास में सीआईएसएफ, एनडीआरएफ सहित विभिन्न सुरक्षा, बचाव एवं चिकित्सा एजेंसियों के करीब 200 कर्मियों ने प्रतिभाग किया।

IMG-20261127-WA0056

सायरन बजते ही सक्रिय हुईं बचाव टीमें

फाफामऊ में दरोगा पर दुकानदार से अभद्र व्यवहार का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल Read More फाफामऊ में दरोगा पर दुकानदार से अभद्र व्यवहार का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मॉक ड्रिल का नेतृत्व सीआईएसएफ कमांडेंट *सतीश कुमार सिंह*, क्षेत्राधिकारी प्रभात राय, एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट रवि सिंह तथा परियोजना के अधीक्षण अभियंता संजय पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।

मसहा गौशाला में गौवंशों की बदहाल स्थिति, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल Read More मसहा गौशाला में गौवंशों की बदहाल स्थिति, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

IMG-20261127-WA0061

कुआँनों नदी के किनारे मिला नरकंकाल, कपड़ों से हुई पहचान, पुलिस डीएनए टेस्ट करवाने की तैयारी में Read More कुआँनों नदी के किनारे मिला नरकंकाल, कपड़ों से हुई पहचान, पुलिस डीएनए टेस्ट करवाने की तैयारी में

अभ्यास के दौरान *आपातकालीन सायरन बजते ही सभी बचाव एवं सुरक्षा टीमें अलर्ट हो गईं।* निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत क्लोरीन गैस रिसाव वाले क्षेत्र की घेराबंदी, रिसाव पर नियंत्रण और प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई का अभ्यास किया गया। साथ ही घायलों को प्राथमिक उपचार देकर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी अपनाई गई।

कई एजेंसियों ने मिलकर संभाला मोर्चा

इस संयुक्त अभ्यास में सीआईएसएफ, परियोजना के अधिकारी एवं कर्मचारी, एनडीआरएफ, मेडिकल टीम, सुरक्षा विभाग, स्थानीय पुलिस और श्रमिकों ने सक्रिय भागीदारी की। सभी टीमों ने आपसी समन्वय के साथ निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

आपात स्थिति में नुकसान कम करने की तैयारी

अभ्यास के समापन पर अधिकारियों ने विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित कार्रवाई और आपातकालीन प्रतिक्रिया की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के संयुक्त मॉक ड्रिल से वास्तविक दुर्घटना के समय राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलती है। साथ ही समय रहते बेहतर तैयारी से जान-माल के नुकसान को न्यूनतम किया जा सकता है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार